Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अनिल शर्मा ने किया नई फिल्म का ऐलान, शुरू हुआ प्री-प्रोडक्शन

अब ताजा खबर है कि अनिल शर्मा साल 2026 में अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसका टाइटल और लीड एक्टर सामने आ चुका है।

29 Dec 2025

अनिल शर्मा ने किया नई फिल्म का ऐलान, शुरू हुआ प्री-प्रोडक्शन

सनी देओल के साथ 'गदर' और 'गदर 2' जैसी रिकॉर्डतोड़ सफल फिल्में देने वाले निर्देशक अनिल शर्मा अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म 'वनवास' साल 2024 में रिलीज हुई थी, जिसमें नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। अब ताजा खबर है कि अनिल शर्मा साल 2026 में अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसका टाइटल और लीड एक्टर सामने आ चुका है।

नई फिल्म का नाम और लीड एक्टर

रिपोर्ट के अनुसार, अनिल शर्मा की आगामी फिल्म का नाम 'अर्जुन नागा' रखा गया है। खास बात यह है कि फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा। यह अनिल शर्मा और उत्कर्ष की साथ में पांचवीं फिल्म होगी। इससे पहले दोनों 'गदर' (2001), 'जीनियस' (2018), 'गदर 2' (2023) और 'वनवास' (2024) में साथ काम कर चुके हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिल्म के बाकी कलाकारों की कास्टिंग फिलहाल जारी है।

एक नए अंदाज में नजर आएंगे उत्कर्ष

सूत्रों के मुताबिक, 'अर्जुन नागा' में अनिल शर्मा के सिग्नेचर एलिमेंट्स, एक्शन, इमोशन, ड्रामा और कॉमेडी भरपूर देखने को मिलेंगे। फिल्म में दमदार म्यूजिक के साथ उत्कर्ष शर्मा को अब तक के सबसे अलग और ताकतवर अवतार में पेश किया जाएगा। कहानी में कई विलेन होंगे, जिनसे उत्कर्ष का जोरदार टकराव देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि निर्देशक जल्द ही फिल्म का आधिकारिक ऐलान करेंगे, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ने वाली है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अनिल शर्मा ने किया नई फिल्म का ऐलान, शुरू हुआ प्री-प्रोडक्शन
अब ताजा खबर है कि अनिल शर्मा साल 2026 में अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसका टाइटल और लीड एक्टर सामने आ चुका है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News